Korean Glass Skin असली ग्लास स्किन महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि सही आदतों और नेचुरल रूटीन से आती है Korean Glass Skin का मतलब है साफ, हाइड्रेटेड और शाइनी त्वचा जो अंदर से स्वस्थ हो
रात में चेहरे की सफाई

Korean Glass Skin रूटीन में सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना शामिल है। एक बाउल में ठंडा पानी डालें और उसमें कुछ आइस क्यूब रखें। अब अपने चेहरे को कुछ सेकंड्स के लिए इस बर्फ वाले पानी में डुबोएं और चार से पांच बार दोहराएं इसके बाद चेहरे को हल्के हाथों से साफ करें। अगर त्वचा थोड़ी ड्राई लग रही हो तो हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
नींद: ग्लास स्किन का राज़
Korean Glass Skin का एक और रहस्य है पर्याप्त नींद रात में 7-8 घंटे की नींद लेने से आपकी त्वचा अंदर से पोषित होती है और प्राकृतिक ग्लो मिलता है। इसलिए अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में नींद को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।
Korean डाइट और हाइड्रेशन

Korean Glass Skin केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि उनकी डाइट से भी बनती है। वहां के लोग तला-भुना खाना कम खाते हैं और उबला हुआ खाना, ताजा सब्जियां और फल ज्यादा खाते हैं। इसके अलावा, कोरियाई लोग खूब पानी पीते हैं। दिन में दो से तीन लीटर पानी पीने से त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है और प्राकृतिक ग्लो आता है।
निष्कर्ष
अगर आप भी अपनी त्वचा को कोरियन ग्लास स्किन जैसा चमकदार और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो रात के रूटीन को नजरअंदाज न करें। चेहरे की सफाई, बर्फ के पानी से फेस रिन्स, मॉइश्चराइजिंग, पर्याप्त नींद और हेल्दी डाइट—यही असली ग्लास स्किन का राज़ है।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्किन प्रोडक्ट या रूटीन को अपनाने से पहले अपनी त्वचा की प्रकार और एलर्जी को ध्यान में रखते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।