चेहरे पर पिंपल्स से छुटकारा पाने के 5 आसान और असरदार उपाय

क्या आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं? क्या आईने में देखते ही मन खराब हो जाता है आइए जानते हैं चेहरे पर पिंपल्स से छुटकारा पाने के आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर आप पा सकते हैं साफ और दमकती त्वचा।

नींद

चेहरे पर पिंपल्स से छुटकारा पाने के 5 आसान और असरदार उपाय

रातभर जागकर फोन चलाना या देर रात तक काम करना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। नींद की कमी से शरीर की हीलिंग प्रोसेस धीमी हो जाती है। रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। इससे न सिर्फ त्वचा में निखार आएगा बल्कि पिंपल्स की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल

ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर नहीं लगाना चाहिए अगर आप सही प्रोडक्ट चुनेंगे तो यह पिंपल्स को कम करेगा। हमेशा ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
धूप में बाहर निकलते समय ऑयल-फ्री सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह आपकी त्वचा को धूप से बचाकर पिंपल्स को बढ़ने से रोकता है।

रोज़ाना व्यायाम

चेहरे पर पिंपल्स से छुटकारा पाने के 5 आसान और असरदार उपाय

व्यायाम सिर्फ शरीर को फिट नहीं बनाता बल्कि आपकी स्किन को भी हेल्दी बनाता है। जब आप योग, वॉक या जॉगिंग करते हैं तो शरीर से पसीना निकलता है और टॉक्सिन्स बाहर आ जाते हैं। इससे स्किन क्लीन और फ्रेश दिखती है।

चेहरे की सफाई और स्वच्छता रखें बनाए

गंदे हाथों से बार-बार चेहरे को छूने की आदत पिंपल्स को बढ़ा देती है। इसी तरह तकिए के कवर और बेडशीट पर जमा धूल और बैक्टीरिया भी चेहरे पर दाने ला सकते हैं हफ्ते में कम से कम 2 बार तकिए के कवर बदलें।
चेहरा हमेशा साफ हाथों से ही धोएं और दिन में 2 बार हल्के फेसवॉश से वॉश करें।

स्कैल्प का ध्यान रखना ज़रूरी

चेहरे पर पिंपल्स से छुटकारा पाने के 5 आसान और असरदार उपाय

कई बार पिंपल्स का कारण सिर की डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन भी होता है। अगर आपके सिर में खुजली या रुसी है, तो यह धीरे-धीरे चेहरे पर छोटे-छोटे दाने ला सकती है। ऐसे में एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें और स्कैल्प की सफाई का ध्यान रखें।

निष्कर्ष

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है, बस आपको संतुलित आहार, पूरी नींद, सही स्किनकेयर और व्यायाम से आप अपनी त्वचा को पिंपल्स-फ्री बना सकते हैं।

Leave a Comment