त्यौहारों में Glow कैसे पाएं: बिना स्किन को नुकसान पहुँचाए

त्यौहार आते ही चेहरे पर वो खास सा Glow, जो आपके पूरे लुक को और भी चमकदार बना दे इस जल्दी में हम इतने सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लेते हैं कि स्किन उल्टा थक जाती है और Glow की जगह रूखापन या जलन महसूस होने लगती है। असली त्यौहारों का निखार दरअसल सादगी और नियमित देखभाल से आता है

असली ग्लो का राज

त्यौहारों में Glow कैसे पाएं: बिना स्किन को नुकसान पहुँचाए

स्किनकेयर का मतलब असली खूबसूरती ज़्यादा सीरम्स और एक्टिव्स से स्किन को फायदा कम और नुकसान ज़्यादा हो सकता है अगर आप सिर्फ बेसिक रूटीन को फॉलो करेंगे तो धीरे-धीरे आपकी स्किन खुद ही हेल्दी और Glowing लगने लगेगी।

सुबह की स्किनकेयर

सुबह की शुरुआत हमेशा एक हल्के क्लींजर से करें ताकि रातभर जमा ऑयल और गंदगी साफ हो जाए। इसके बाद विटामिन C जैसे एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल करें, जो चेहरे पर नैचुरल ब्राइटनेस लाता है। सबसे ज़रूरी है सनस्क्रीन या एसपीएफ़ वाला मॉइस्चराइज़र लगाना

रात की देखभाल

त्यौहारों में Glow कैसे पाएं: बिना स्किन को नुकसान पहुँचाए

शाम या रात का समय स्किन को आराम और मरम्मत देने के लिए सबसे अच्छा होता है। मेकअप और धूल-मिट्टी को हटाने के लिए सौम्य क्लींजर ज़रूरी है। इसके बाद एक हल्का मॉइस्चराइज़र लगाएँ, जो नमी को लॉक कर सके और स्किन बैरियर को सपोर्ट दे। रात को कम प्रोडक्ट्स लगाना ही सही है ताकि स्किन खुद को रिपेयर कर सके और अगली सुबह ताज़ा Glow दिखे।

त्यौहारों में क्या न करें

त्यौहारों के समय देर रात तक जागना, मेकअप और प्रदूषण पहले ही स्किन पर काफी दबाव डालते हैं। ऐसे में स्ट्रॉन्ग प्रोडक्ट्स जलन, लालिमा और ड्रायनेस बढ़ा सकते हैं।

त्यौहारों में Glow कैसे पाएं: बिना स्किन को नुकसान पहुँचाए
  • नायसिनामाइड: ऑयल कंट्रोल और पोर्स टाइटनिंग के लिए
  • हायल्यूरोनिक एसिड: स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने के लिए
  • विटामिन C: चेहरे पर नैचुरल ब्राइटनेस लाने के लिए

त्यौहार का असली निखार

त्यौहारों की असली खूबसूरती तभी निखरती है जब आप खुश और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। स्किनकेयर का मतलब कभी भी अपनी स्किन को परेशान करना नहीं होना चाहिए। सादगी, संतुलन और निरंतरता ही वो राज़ है जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के त्योहारों में चमकती-दमकती दिख सकती हैं।

Leave a Comment